Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईपीएस प्रशांत सिंह चुने गए झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनूप बिरथरे सचिव

Ranchi : 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये हैं. प्रशांत सिंह वर्तमान में चैयरमैन, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर पदस्थापित हैं. वहीं रांची डीआईजी के पद पर पदस्थापित आईपीएस अनूप बिरथरे को एसोसिएशन का सचिव चुना गया है. इसको लेकर डोरंडा के खुखरी गेस्ट हाउस में आईपीएस एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गयी थी. इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पद का चुनाव होना था. एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए आईपीएस आरके मल्लिक और प्रशांत सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया था, जिसमें प्रशांत सिंह के नाम पर एसोसिएशन के सभी अधिकारियों ने सहमति जताई.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही