Search

 
 
 

झारखंड कैडर के आईपीएस संपत मीना केंद्र में एडीजी रैंक में हुई इंपैनल

 
Ranchi :  झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस संपत मीना केंद्र में एडीजी रैंक में इंपैनल हुई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है. संपत मीणा वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीबीआई की लखनऊ जोन में संयुक्त निदेशक हैं. वहां से लौटने के बाद संपत मीणा झारखंड में एडीजी रैंक में योगदान देंगी. (पढ़ें, सी">https://lagatar.in/cp-radhakrishnan-becomes-new-governor-of-jharkhand-ramesh-bais-appointed-as-governor-of-maharashtra/">सी

पी राधाकृष्णन बने झारखंड के नये राज्यपाल, रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर नियुक्त)

लापता बच्चों की खोज के लिए झारखंड में चलाया था अभियान

झारखंड पुलिस में संपत मीणा बेदाग छवि के लिए जानी जाती रही हैं. लापता बच्चों की खोज के लिए उन्होंने झारखंड में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया था, जो बहुत चर्चित रहा था. इसमें पूरे देश में लापता बच्चों की तलाश हुई थी.  इसके अलावा उन्होंने झारखंड में बेहतर कार्य की बदौलत अपनी तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी की छवि कायम की थी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-present-delhi-mumbai-expressway-1-today-the-journey-from-delhi-to-jaipur-will-be-completed-in-3-5-hours/">पीएम

मोदी आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-1 की देंगे सौगात, 3.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही