Search

 
 
 

यूएई के फुजैरा में ईरान का हमला, तीन भारतीय घायल, पीएम मोदी ने कहा, ऐसी हिमाकत बर्दाश्त नहीं की जायेगी

पश्चिम एशिया में फिर एक बार शांति में खलल पड़ा है. ईरान ने यूएई के फुजैरा में हमला कर नया हंगामा खड़ा कर दिया है. बता दें कि यूएई के फुजैरा में हुए ईरानी हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गये हैं.
 

New Delhi : पश्चिम एशिया में फिर एक बार शांति में खलल पड़ा है. ईरान ने यूएई के फुजैरा में हमला कर नया हंगामा खड़ा कर दिया है. बता दें कि यूएई के फुजैरा में हुए ईरानी हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गये हैं.

 

 

 

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के फुजैरा में हुए अटैक की निंदा की है. अहम खबर यह है कि पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यूएई पर हमला कर हमें कुरेदने की हिमाकत बर्दाश्त नहीं की जायेगी.  

 

 पीएम ने कहा किआम लोगों को निशाना बनाया जाना हमें  किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है. इससे पूर्व भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि  ईरानी हमला भारत को स्वीकार नहीं है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसका हल संवाद और कूटनीति के जरिए निकाला जाना चाहिए.

 

 पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. भारत को आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंज़ूर नहीं है. भारत यूएई के साथ मज़बूती से खड़ा है.

 

पीएम ने कहा, भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है.

 

होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और बिना रुकावट के नेविगेशन पक्का करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है. 

 

 यूएई में भारतीय दूतावास ने कहा, फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. हम प्रभावित भारतीय नागरिकों की मेडिकल देखभाल और भलाई पक्का करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं.’  यूएई के विदेश मंत्रालय ने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर ईरान के हमले की निंदा की.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही