Search

 
 
 

पाकिस्तान के आंतकी संगठन के ठिकानों पर ईरान की एयर स्ट्राइक, मंत्रालय ने चेताया

 
  • ईरान के हवाई हमले से बौखलाया पाकिस्तान
  • ईरान के प्रभारी राजदूत को किया तलब
  • ईरान को गंभीर परिणाम की दी चेतावनी
Lahore :  ईरान ने पाकिस्तान में बड़ा एयर स्ट्राइक किया है. ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया. ड्रोन और मिसाइल से किये गये हमले में दो बच्चों की मौत की खबर है. वहीं इस एयर स्ट्राइक में कई लोग घायल भी बताये जा रहे हैं. इस हमले से कई घरों को नुकसान पहुंचा है. मिली जानकारी के अनुसार, ईरान ने जैश अल अदल के बलूचिस्तान स्थित ठिकानों पर हमला किया है.

ईरान के प्रभारी राजदूत को किया तलब

ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी भड़ास निकाली है. पाकिस्तान ने ईरान के इस कृत्य को उसके ‘‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन’’ बताते हुए कड़ी निंदा की है. बयान में कहा कि ईरान ने पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर हमला किया है. इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. यह पूरी तरह से पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है. यह घटना अस्वीकार्य है. पाकिस्तान ने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. पाकिस्तान ने ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया है.

दोनों देशों के नेताओं के मुलाकात के कुछ देर बाद किया हमला 

बता दें कि स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड  इकोनॉमिक फोरम का आयोजन किया गया था. जिसमें ईरानी के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाह्यान और पाक के केयरटेकर पीएम अनवर उल हक काकर ने भी हिस्सा लिया था. दावोस में दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी और आतंकवाद से निपटने को लेकर चर्चा की थी. दोनों नेताओं के मुलाकात के कुछ ही देर बाद ईरान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया.

पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता जैश अल अदल

जैश अल-अदल सुन्नी आतंकवादी संगठन है, जो मुख्यत: पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है. यह आतंकवादी संगठन 2012 में बना है. यह संगठन ईरान के अंदर लगातार हमले करता रहा है. कई बार ईरानी बॉर्डर पुलिस की किडनैपिंग भी की है. जैश अल अदल को ईरान में जैश अल धुल्म के नाम से भी जाना जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही