Search

 
 
 

ट्रंप की सीजफायर घोषणा को ईरान ने सिरे से किया खारिज, कहा- पहले इजराइल रोके हमला

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा कर दी है.
 

Lagatar Desk : ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा कर दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच 24 घंटे का युद्धविराम समझौता हो गया है , जिसमें पहले ईरान फिर इजराइल सैन्य कार्रवाई रोकेंगे. लेकिन ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान ने साफ़ कहा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है.

 

सीजफायर को लेकर कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ 

ट्रंप की सीजफायर घोषणा को ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान ने साफ कहा कि अभी तक ऐसा कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है. वहीं, इजराइल ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर सीजफायर की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी युद्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है. यदि इजराइल स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक अपने हमले बंद करता है, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि सैन्य अभियानों को खत्म करने का निर्णय बाद में परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा.

 

 

 

ईरान ने अमेरिका के एयरबेस पर किया हमला 

दरअसल, अमेरिका द्वारा ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किए गए हमले के जवाब में तेहरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया. इसके बाद हालात और बिगड़ गए. इस बीच ट्रंप ने दावा किया कि इजराइल-ईरान के बीच संघर्षविराम हो चुका है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही