Search

 
 
 

ईरान ने UAE पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी, ट्रंप ने कहा, अमेरिकी डिस्ट्रॉयर होर्मुज से गुजरे, ईरानी नावों को समुद्र में डुबाया

एक और खबर है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के खिलाफ UNSC में नया प्रस्ताव लाया गया है. प्रस्ताव पेश करने वालों में UAE, सऊदीअरब, कतर, कुवैत, बहरीन और अमेरिका  शामिल है
 
  • अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान पहुंचाया
  • हम ईरान  परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे.
  • ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले बंद करें. टोल वसूलना बंद करे

Washington :  पश्चिम एशिया संकट बढ़ता ही जा रहा है. ईरान ने UAE सॉफ्ट टारगेट मानते हुअ  फिर बैलेस्टिक मिसाइलों, क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोन से हमले किये हैं.

 

बता दें कि इससे पूर्व सोमवार को ईरान ने 15 मिसाइलों  और ड्रोन से चार हमले किये थे. उस समय पीएम मोदी समेत दुनिया के कई नेता और देशों ने UAE पर ईरानी हमले की निंदा की थी.

 

 

 

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर जानकारी दी कि कि तीन वर्ल्ड क्लास अमेरिकी डिस्ट्रॉयर सफलतापूर्वक ईरानी गोलीबारी के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे.

 

किसी भी डिस्ट्रॉयर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. लेकिन तीनों  अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान पहुंचाया है. उनकी कई छोटी नावें तबाह हो गयी है.

 

ट्रंप ने कहा कि इन नावों का इस्तेमाल उनकी(ईरान) पूरी तरह से खत्म हो चुकी नौसेना की जगह लेने के लिए किया जा रहा था. ट्रंप ने बताया कि उनकी  नावें तेजी से समुद्र की गहराई में डूब गयी. कहा कि हमारे डिस्ट्रॉयर पर मिसाइलें दागी गयी,  जिन्हें आसानी से मार गिराया गया.

 

उनके ड्रोन हवा में ही जलकर राख हो गये हैं. अहम खबर यह है कि ट्रंप ने कहा कि हम ईरान  परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे. कहा कि ईरान इस बात पर सहमत हो गया है,. अब यही देखना है कि क्या वे इस  समझौते पर साइन करने को तैयार हैं?

 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार ईरान ने तीन अमेरिकी नेवी डिस्ट्रॉयर USS ट्रक्सटन, USS राफेल पेराल्टा और USS मेसन को निशाना बनाते हुए मिसाइल, ड्रोन और समुद्री नावों से हमला किया.

 

लेकिन इन हमलों को नाकाम कर दिया गया. अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से ये हमले किये जा रहे थे. 

 

  
एक और  खबर है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के खिलाफ UNSC में नया प्रस्ताव लाया गया है. प्रस्ताव  पेश करने वालों में UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और अमेरिका  शामिल है.

 

प्रस्ताव में कहा गया है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले बंद करें. टोल वसूलना बंद करे. वहां लगी माइन्स को हटाये. या हटाने में सहयोग करे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही