Search

 
 
 

ईरान ने फिर होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद करने की घोषणा की, दो जहाजों पर हमले का दावा किया

ईरान ने आज गुरुवार को फिर होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी. साथ ही चेतावनी जारी कर कहा कि तेल टैंकरों और व्यवसायिक जहाजों सहित किसी भी पोत ने यहां से गुजरने की कोशिश की तो उसे अंजाम भुगतना होगा.
 

Tehran :  ईरान ने आज गुरुवार को फिर होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी. साथ ही चेतावनी जारी कर कहा कि तेल टैंकरों और व्यवसायिक जहाजों सहित किसी भी पोत ने यहां से गुजरने की कोशिश की तो उसे अंजाम भुगतना होगा.
 

 

इसी बीच खबर आयी कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर हमला किया गया है.  ईरानी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना ने यह दावा किया है.  

 

लेकिन इस दावे का खंडन करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर कोई ऐसा हमला नहीं हुआ है, जिसे सफल कहा जा सके.   
 
 

इसी बीच CENTCOM ने दावा किया कि उसने अमेरिकी समयानुसार शाम 5:15 बजे से कई ईरानी के ठिकानों पर स्ट्राइक शुरू की है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका अहम सैन्य सुविधाओं पर हमले कर रहा है. पीट हेगसेथ ने इसे सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक कहा है.

 

ईरानी मीडिया के अनुसार देश के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों हुए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार , केशम और हेंगाम द्वीपों पर प्रोजेक्टाइल गिरने से धमाके हुए हैं.

 

बंदर अब्बास में एयरपोर्ट और एयरबेस के पास भी कई धमाकों की आवाज आयी  है. मेहर न्यूज एजेंसी ने कंगान बंदरगाह में विस्फोट होने की जानकारी दी, 
 

 
तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है. अगर फिर अमेरिका कोई आक्रामक कार्रवाई करेगा तो हम इसका जोरदार गंभीर जवाब देंगे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही