New Delhi : पश्चिम एशिया में थोड़े दिनों की शांति के बाद फिर एक बार आग सुलग गयी है. खबर है कि ईरान ने रविवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किये. ईरान ने हमले के वजह बताई कि उसने यह हमला लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल द्वारा किये जा रहे हमलों के जवाब में किया है.
फिर छिड़ा ईरान-इजरायल संघर्ष, सरकार ने जारी की एडवाजरी, भारतीयों को ईरान छोड़ने का आदेश
Last Updated: Jun 08, 2026 05:26 PM (IST)
हमलो के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने इजरायल के रमत डेविड एयरबेस को निशाना बनाया है. IRGC के हमलों से गुस्साए इजरायल ने आज सोमवार तड़के ईरान के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राईक की. ईरान के खूजेस्तान प्रांत में महशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी पर भी इजरायल ने हमला किया. पेट्रोकेमिकल प्लांट को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आयी है.