Search

 
 
 

सोनल चौहान-ईशा गुप्ता दुबई से लौटीं भारत, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान एक्ट्रेस सोनल चौहान और ईशा गुप्ता दुबई में फंस गई थीं. हालांकि अब दोनों सुरक्षित भारत लौट आई हैं.
 

Lagatar desk : ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान एक्ट्रेस सोनल चौहान और ईशा गुप्ता दुबई में फंस गई थीं. हालांकि अब दोनों सुरक्षित भारत लौट आई हैं. भारत पहुंचने के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी और मदद करने वालों का आभार जताया.

 

दुबई में फंसी थीं दोनों अभिनेत्रियां

तनावपूर्ण हालात के बीच सोनल चौहान दुबई में मौजूद थीं. स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भारत लौटने में मदद की अपील भी की थी. बाद में सरकारी मदद और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वह सुरक्षित भारत लौट आईं.भारत पहुंचने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे.

 

सोनल चौहान ने जताया आभार

सोनल चौहान ने अपने  इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि भारत लौटकर वह बेहद आभारी और राहत महसूस कर रही हैं.उन्होंने फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों की दुआओं और संदेशों के लिए दिल से धन्यवाद दिया.

 

सोनल ने दुबई प्रशासन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में वहां के अधिकारियों ने सभी लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा और हर स्थिति को जिम्मेदारी और सावधानी से संभाला, जिससे लोगों को सुरक्षित महसूस हुआ.

 

 

‘जंग कभी जवाब नहीं’

सोनल चौहान ने अपने पोस्ट में उम्मीद जताई कि मौजूदा तनाव जल्द खत्म हो जाए. उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और इस संकट से प्रभावित सभी लोगों के लिए उन्होंने शांति की कामना की.

 

ईशा गुप्ता भी सुरक्षित लौटीं

वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं. उन्होंने लिखा कि घर वापस आकर वह बेहद शुक्रगुजार महसूस कर रही हैं और सभी लोगों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देती हैं.ईशा गुप्ता ने बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया था.

 

 

यूएई प्रशासन की की सराहना

ईशा गुप्ता ने यूएई सरकार, एयरपोर्ट स्टाफ, सुरक्षा टीम और होटल मैनेजमेंट की सराहना की. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फंसे यात्रियों के लिए तुरंत होटलों में ठहरने की व्यवस्था, भोजन और सुरक्षा मुहैया कराई.उनके मुताबिक प्रशासन की ओर से लगातार अलर्ट और भरोसेमंद संदेश भेजे जा रहे थे, जिससे लोगों को स्थिति समझने और सुरक्षित रहने में मदद मिली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही