Search

 
 
 

ईरान का अमेरिकी सैन्य बेस पर बड़ा हमला, आठ F-15 , A-10  थंडरबोल्ट को नुकसान

International  News : पत्रकार जेनिफर जैकब्स के हवाले से CBS की रिपोर्ट में जानकारी दी गयी है कि ईरानी मिसाइलों के हमले में  A-10 थंडरबोल्ट विमान का एक पंख टूटकर अलग हो गया. आठ F-15 लड़ाकू विमानों को भी क्षति पहुंची है. हालांकि इन विमानों को जो क्षति पहुंची है, उसे ठीक कर लिया गया है. वे दोबारा सैन्य अभियान के लिए तैयार कर लिये गये हैं.
 
ईरानी मिसाइलों का हमला

International  News : जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किये गये ईरानी हमले में कई अमेरिकी सैन्य विमानों को नुकसान पहुंचा है. खोर्रमशहर, गद्र, इमाद, जोल्फागहर और फतह नाम की मिसाइलें फायर की गयी है,  अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर किये गये ईरानी  हमले में एक A-10 थंडरबोल्ट विमान सहित अन्य लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचा है.

 

पत्रकार जेनिफर जैकब्स के हवाले से CBS की रिपोर्ट में जानकारी दी गयी है कि ईरानी मिसाइलों के हमले में   A-10 थंडरबोल्ट विमान का एक पंख टूटकर अलग हो गया. आठ F-15 लड़ाकू विमानों को भी क्षति पहुंची है. हालांकि इन विमानों को जो क्षति पहुंची है, उसे ठीक कर लिया गया है. वे दोबारा सैन्य अभियान के लिए तैयार कर लिये गये हैं.

   

सूत्रों के अनुसार ईरान द्वारा फायर की गयी मिसाइलों को रोकने के लिए अमेरिकी सैनिकों ने 30 से अधिक पैट्रियट मिसाइलों का इस्तेमाल किया, लेकिन  60 ईरानी मिसाइलें लक्ष्य की दिशा में पहुंचने में सफल हो गयी और अमेरिकी एयरक्राफ्ट्स को नुकसान हुआ, अमेरिकन एयरफोर्स के  F-15, F-16 और F-35 फाइटर जेट को  क्षति हुई है.

 

हालांकि अमेरिका और जॉर्डन  दोनों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है. लेकिन CBS ने अपनी रिपोर्ट में आठ F-15 को नुकसान पहुंचने की बात कही है, A-10 थंडरबोल्ट का विंग को क्षति पहुंची है. रिपोर्ट में F-35 दर्ज नहीं  है.

 

रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को निशाना बनाया था.  इसके बाद पलटवार करते हुए ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे मुवफ्फक साल्टी एयर बेस पर रात में हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी सैन्य विमान क्षतिग्रस्त हो गये.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही