Search

ईरान :  बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद कासिम सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी लापता...

Bairut : ईरानी कुद्स फोर्स के ब्रिगेडियर-जनरल और कासिम सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी के लापता होने की खबर है. इजरायली मीडिया के अनुसार वह हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफिउद्दीन के साथ मौजूद थे, जब इजरायल ने उन पर एयर स्ट्राइक की थी. सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों बेरूत में की गयी इजरायली एयर स्ट्राइक में नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशिम सफिउद्दीन मारे गये थे.

इस्माइल कानी को आखिरी बार हिज्बुल्लाह के तेहरान ऑफिस में देखा गया  था

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह (इस्माइल कानी) इजरायली हवाई हमले में घायल हो सकते हैं या मारे गये होंगे, जिस हमले में हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफिउद्दीन को टारगेट किया गया था. इस्माइल कानी को आखिरी बार हिज्बुल्लाह के तेहरान ऑफिस में देखा गया था. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि  कासिम सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी नसरल्लाह की मौत के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नजर नहीं आये थे. इसी कारण  उसकी मौत की आशंका जताई जाने लगी है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरानी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि ईरानी अधिकारियों के पास कानी की मौजूदगी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है.

2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद इस्माइल कानी  उत्तराधिकारी बने थे

इजरायली एन12 की रिपोर्ट के अनुसार  दक्षिण बेरूत में हिज्बुल्लाह  प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफिउद्दीन को निशाना करते हुए एयर स्ट्राईक की गयी थी.  जिसमें संभावित रूप से कानी घायल हो सकते हैं. इस मामले में ईरानी अधिकारियों की चुप्पी के कारण ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सदस्यों में चिंता पैदा हो गयी है.  जानकारी के अनुसार 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद इस्माइल कानी उसके उत्तराधिकारी बने थे. वह मध्य पूर्व में ईरान की सैन्य रणनीति के प्रमुख व्यक्ति रहे हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp