Search

 
 
 

ईरान-US सीजफायर टॉक: देर रात तक चली वार्ता, ईरान बोला- लेबनान पर इजराइली हमले तुरंत बंद हों

ईरान व अमेरिका के बीच सीजफायर वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को शुरू हुई. वार्ता देर रात तक चली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने लेबनान पर जारी इजराइली हमले तुरंत रोकने की मांग की.
 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की अगवानी करने पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार व अन्य.

Islamabad : ईरान व अमेरिका के बीच सीजफायर वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को शुरू हुई. वार्ता देर रात तक चली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने लेबनान पर जारी इजराइली हमले तुरंत रोकने की मांग की.


पहले राउंड की वार्ता 2 घंटे तक चली थी. इसके बाद दूसरे राउंड की वार्ता शुरू हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में सुरक्षा, राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था व कानून से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई. वार्ता में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने नेतृत्व किया. पाकिस्तान इस महावार्ता की मेजबानी कर रहा है और उसकी कोशिश है कि लंबे समय से चल रहे इस तनाव का कोई पक्का समाधान निकले.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही