Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईरान वार : जेडी वेंस पेंटागन पर बरसे, कहा, राष्ट्रपति ट्रंप को सही जानकारी नहीं दी जा रही

वेंस ने चिंता जताई कि आने वाले समय में यदि चीन और नॉर्थ कोरिया हमारे खिलाफ कुछ करते हैं, तो हम उसका जवाब देने में असमर्थ होंगे. अहम बात यह है कि जेडी वेंस ऐसे  समय में पेंटागन पर बरसे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि ईरान को लेकर आगे क्या करें,
Advertisement
Advertisement

Washington :  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया है. खबर है कि ईरान युद्ध को लेकर आयोजित बैठक में जेडी वेंस ने पेंटागन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. कहा कि वह राष्ट्रपति (ट्रंप) को पूरी जानकारी नहीं दे रहा है.

 

वेंस ने कहा, इस वजह से युद्ध को लेकर सही स्थिति सामने नहीं आ पा रही है. बता दें कि द अटलांटिक मैगजीन ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. बैठक में जेडी वेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि हमारे पास हथियार खत्म हो रहे हैं.

 

वेंस ने चिंता जताई कि आने वाले समय में यदि चीन और नॉर्थ कोरिया हमारे खिलाफ कुछ करते हैं, तो हम उसका जवाब देने में असमर्थ होंगे. अहम बात यह है कि जेडी वेंस ऐसे  समय में पेंटागन पर बरसे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि ईरान को लेकर आगे क्या करें,


 
एक्सियोस के अनुसार ट्रंप ईरान युद्ध से बेहद परेशान हो गये हैं.  दरअसल अमेरिका को डर सता कहा है कि कहीं शीतयुद्ध की तरह लंबी लड़ाई में न फंस जायें.  क्योंकि ईरान उन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहता, जिस पर ट्रंप समझौता चाहते हैं.  

 

जानकारी के अनुसार ट्रंप ने अपने एक सलाहकार से कहा  कि ईरान वाले सिर्फ बम चलाना जानते हैं. उन्हें समझौते से कोई मतलब नहीं है.

 

एक मई नजदीक आ रही है. इस दिन ईरान युद्ध पर ट्रंप को  फैसला लेना होगा. अगर ट्रंप युद्ध को आगे बढ़ाना चाहेंगे तो उन्हें इसके लिए प्रस्ताव लाना होगा. हालांकि पिछले दिनों ट्रंप ने बयान जारी कर  कहा था कि अमेरिका वियतनाम में 18 साल तक रहा था.


 
द अटलांटिक के अनुसीर वेंस ने कहा कि ईरान के पास अभी भी बहुत सारे हथियार मौजूद हैं.  इसके उलट हमारे हथियार खत्म हो रहे हैं.  इस क्रम में वेंस ने पेंटागन से सही डिटेल देने की मांग की. जान लें कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पेंटागन के प्रमुख हैं.

 

इससे पहवे सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने 27 मार्च को एक रिपोर्ट जारी कर बताया  था कि 850 टॉमहोक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा चुका है.

 

वाशिंगटन पोस्ट ने भी इसके बाद एक रिपोर्ट दी, जिसमें कहा गया कि 1200 के आसपास मिसाइलें ईरान पर दागी गयी है. रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिका के पास रिज़र्व में अभी भी लगभग 2800 मिसाइलें(तय लक्ष्य से 40 फीसद कम) रखी हुई हैं. 

 

हालांकि पेंटागन ने कहा है कि उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है. ईरान वार  में अब तक अमेरिका ईरान पर 12000 से ज्यादा हमले कर चुका है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही