Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईरान के नये सेना प्रमुख मेजर जनरल मौसावी और वरिष्ठ सैन्य कमांडर अली शादमानी के इजरायली मिसाइल हमले में मारे जाने की खबर

इजरायली सुरक्षा बल (IDF) का दावा है कि उसने ईरान के एक सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला कर  मौसावी को मार गिराया है.
Advertisement
Advertisement

Tehran :  ईरान द्वारा हाल ही में नियुक्त किये गये नये सेना प्रमुख मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसावी के इजरायली मिसाइल हमले में मारे जाने की खबर है.  

 

 

अब्दुलरहीम मौसावी जनरल मोहम्मद बाघेरी की जगह चीफ बनाये गये थे, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इजरायली सेना के हवाले से दावा किया है ईरान  के नये सेना प्रमुख मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसावी की मौत एक मिसाइल हमले में हो गयी है.


 
इजरायली सुरक्षा बल (IDF) का दावा है कि उसने ईरान के एक सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला कर  मौसावी को मार गिराया है.  मौसावी को कुछ ही दिन पूर्व ही ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किये गये थे.

 

मौसावी की मौत को ईरान की सैन्य कमान को बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे पहले भी कई IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) कमांडर मारे जा चुके हैं. हालांकि ईरान द्वारा अभी तक आधिकारिक तौर पर मौसावी की मौत की पुष्टि नहीं की गयी है. 

 

एक खबर और है कि इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को ईरान के सशस्त्र बलों के नवनियुक्त चीफ ऑफ स्टाफ और वरिष्ठ सैन्य कमांडरों में शामिल अली शादमानी को भी मार गिराने का दावा किया है.

 

शादमानी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार थे. यह हमला IDF की खुफिया शाखा द्वारा प्राप्त सटीक जानकारी के आधार पर किया गया था

 

खामेनेई अपने परिवार के साथ बंकर में छिप गये  हैं.

 

खामेनेई अपने परिवार के साथ बंकर में छिप गये  हैं. क्योंक् इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि  ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के खात्मे ही यह बंद होगी.  दरअसल इजरायली हवाई हमलों से पूरे ईरान में दहशत है.

 
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल कभी भी खामेनेई को निशाना बना सकता है. इसलिए   उन्हें ऐसे अंडरग्राउंड बंकर में रखा गया है, जिसे दुश्मनों की मिसाइलें भी नहीं भेद सकती. 


पूर्व में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का प्लान बनाया था लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्लान के खिलाफ वीटो लगा दिया था.

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही