Search

 
 
 

इराक : आतिशबाजी से शादी समारोह में लगी आग, 114 की मौत, 150 झुलसे

 
Mosul (Iraq) :  उत्तरी इराक के निनवे प्रांत के हमदानिया जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां आतिशबाजी से शादी समारोह में आग लग गयी. इस अगलगी में 114 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 150 लोग बुरी तरह से झुलस गये. मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. घायलों के लिए और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है.  इराकी राज्य मीडिया ने बुधवार सुबह इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-eight-ias-transferred-one-given-additional-charge/">बिहार

: आठ IAS का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार)

ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल की वजह से भवन में लगी आग 

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय जश्न के दौरान आतिशबाजी से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े कार्यक्रम हॉल में आग लग गयी. नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण आग लगी. जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और विवाह भवन का कुछ हिस्सा आग लगने से ढह गया. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nias-big-action-against-khalistani-terrorists-raids-at-51-places-in-rajasthan-uttar-pradesh-including-punjab-delhi/">NIA

की खालिस्तानी आतंकियों, गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी के 51 ठिकानों पर रेड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही