Search

 
 
 

आईआरसीटीसी घोटाला : तेजस्वी यादव को नोटिस, कोर्ट ने 28 तक मांगा जवाब

 
Patna : आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है. तेजस्वी से 28 सितंबर तक जवाब मांगा गया है कि क्यों ने आपकी जमानत रद्द कर दी जाए. अगर सीबीआई की याचिका मंजूर हो जाती है तो तेजस्‍वी यादव को आईआरसीटीसी घोटाले के मामले में जेल भी जाना पड़ सकता है. सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली कोर्ट का रुख किया है. सीबीआई ने इस मामले में उन्हें दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की है. दिल्‍ली स्‍थ‍ित सीबीआई कोर्ट की विशेष जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई की याचिका पर तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर मामले में 28 सितंबर तक जवाब मांगा है.
इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/encounter-with-jjmp-militants-in-latehar-arms-with-400-rounds-of-cartridges-recovered/">लातेहार

में जेजेएमपी उग्रवादियों से मुठभेड़, 400 राउंड कारतूस के साथ हथियार बरामद

2018 से जमानत पर हैं तेजस्वी

बता दें कि इस पूरे मामले में कें सीबीआई ने दिल्‍ली की विशेष अदालत में गुहार लगाई है. तेजस्‍वी यादव वर्ष 2018 से ही जमानत पर हैं. अगर कोर्ट सीबीआई की याचिका पर इस मामले में तेजस्‍वी यादव की जमानत खारिज करता है, तो बिहार में उप मुख्‍यमंत्री की उनकी कुर्सी संकट में पड़ सकती है. हालांकि अभी सिर्फ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है. हाल ही में लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उनके साथ-साथ जमीन देकर रेलवे में नौकरी लेने वाले गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को भी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया था. इस पूरे घोटाले में लालू परिवार के कई सदस्य आरोपित हैं.
इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-two-bike-riders-crushed-in-nawada-mob-blew-bus/">बिहार

: नवादा में बाइक सवार दो युवकों को कुचला, भीड़ ने फूंकी बस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही