Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

51 स्टेशनों पर आईआरसीटीसी का किफायती भोजन स्टॉल चालू

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भारतीय रेलवे द्वारा जनरल कोच से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए किफायती भोजन और पैकेज्ड पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि भोजन परोसने वाले काउंटरों को चुने हुए प्लेटफार्मों पर रखा जाएगा. भोजन को दो श्रेणियों में बांटा गया है. पहली श्रेणी में 20 रुपये कीमत की सूखे आलू और अचार के साथ 7 पूरियां दी जाएंगी. दूसरी श्रेणी के भोजन 50 रुपये में दिए जाएंगे. इसमें चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी, कुल्चे, भटूरे, पाव -भाजी और मसाला डोसा जैसे दक्षिण भारतीय भोजन की पेशकश की जाएगी. यह काउंटर प्रायोगिक आधार पर छह महीने की अवधि के लिए किया गया है. किफायती मूल्य पर भोजन और पानी की सुविधा प्रदान करने वाली यह सेवा पहले से ही 51 स्टेशनों पर चालू है. 13 अन्य स्टेशनों पर यह लागू की जा रही है.

मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे द्वारा कम आय वाले लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल दोनों श्रेणी के कोच होंगे. इन स्पेशल ट्रेनों में 22 से 26 कोच होंगे. इसे भी पढ़ें – विधि">https://lagatar.in/government-should-take-concrete-action-to-improve-law-and-order-chamber/">विधि

व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कार्रवाई करे सरकार : चैंबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही