Search

इरफान और अनूप सिंह मिले गले, होली में दूर हुए गिले-शिकवे, देखें वीडियो

Ranchi: कहते हैं कि होली में दुश्मन भी दोस्त हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा विधानसभा परिसर में तब दिखा, जब कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और डॉ इरफान अंसारी ने एक दूसरे को गले लगाया और मिठाई खिलाई. दरअसल, कैश कांड में डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी के खिलाफ विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराया था. जिसके बाद से लगातार">http://lagatar.in">लगातार

दोनों विधायकों के बीच दूरियां बन गई थी. हालांकि कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है. जिसके बाद विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह के दौरान दोनों विधायकों ने पुरानी नाराजगी को छोड़ कर एक-दूसरे को गले लगाया. देखें वीडियो https://youtu.be/-D7SM4tHyUo

इस मौके पर अनुप सिंह ने इरफान अंसारी को बड़ा भाई तो इरफान ने अनूप सिंह को छोटा भाई कहा. इरफान ने कहा कि भाई से गलती हो जाती है तो क्या वह अधिक दिनों तक एक दूसरे से नाराज रह सकते हैं क्या. होली है, इसलिए गिले-शिकवे  दूर हुए. इरफान ने कहा कि आज से पुराना चैप्टर क्लोज गया है. [wpse_comments_template]                

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp