Search

 
 
 

इरफान अंसारी ने कांग्रेस की महिला विरोधी सोच किया उजागरः अन्नपूर्णा

 
Ranchi: कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सीता सोरेन पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. कहा है कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है. महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है, कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है. कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है. कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है. जिसको आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/in-the-case-of-fake-withdrawal-of-rs-100-crore-from-jharkhand-energy-department-sit-recovered-rs-37-18-lakh-one-arrested/">झारखंड

ऊर्जा विभाग से 100 करोड़ की फर्जी निकासी केस में SIT ने 37.18 लाख किया बरामद, एक गिरफ्तार

कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला का अपमान किया

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि मैं इरफान अंसारी के टिप्पणी का विरोध करती हूं. झारखंड में कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला सीता सोरेन का अपमान किया है. भारतीय संस्कृति में महिलाओं की पूजा की जाती है, उनका सम्मान किया जाता है. लेकिन महिलाओं के प्रति कांग्रेस गलत और ओछी मानसिकता का परिचय इरफान अंसारी के बयान से साफ हो गया है. अगर कांग्रेस महिलाओं की इतना ही चिंता करती है तो कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इरफान अंसारी के टिकट को वापस ले लेनी चाहिए. सांसद अन्नपूर्णा ने प्रियंका गांधी से भी इरफान अंसारी के बयान का जवाब मांगा.

इरफान को मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए

अन्नपू्र्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के अमर्यादित बयान का महिलाओं द्वारा विरोध करना चाहिए. ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों को और ऐसे मंत्री को हटाना चाहिए और इरफान अंसारी के टिकट को वापस लेना चाहिए. लेकिन कांग्रेस ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है. इसे भी पढ़ें -संदिग्ध">https://lagatar.in/share-information-about-suspicious-transactions-with-the-it-department/">संदिग्ध

लेनदेन की सूचना IT डिपार्टमेंट के साथ साझा करेंः CEO
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही