Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड कांग्रेस के संगठन और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
मुलाकात के दौरान इरफान अंसारी ने झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे बदलाव और सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने राज्य में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट वेणुगोपाल को सौंपी.
बैठक में SIR और MMDR से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की जानकारी दी गई.
के.सी. वेणुगोपाल ने झारखंड से जुड़े सभी विषयों पर गंभीरता से जानकारी ली. उन्होंने संगठन और अन्य मुद्दों को लेकर इरफान अंसारी को जरूरी मार्गदर्शन दिया. मुलाकात के दौरान राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.