Search

 
 
 

इरफान अंसारी ने कहा, सीपी सिंह गिद्ध हैं, दंगा फैलाने की साजिश करते हैं

 
Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रांची के विधायक सीपी सिंह पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने सीपी सिंह की तूलना गिद्ध से करते हुए कहा कि वह दंगा करने की साजिश करते हैं और समाज में अमन चैन के लिए खतरा हैं.  सीपी सिंह विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य के नगर विकास मंत्री रह चुके हैं. वह पिछले पांच बार से रांची के विधायक हैं. इरफान अंसारी ने उन पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिमों से नफरत करते हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों में झांकने तक नहीं जाते हैं. 
इरफान अंसारी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सीपी सिंह हमें (इरफान अंसारी) को प्रमाण पत्र नहीं दें. उनका (इरफान अंसारी) का परिवार फ्रीडम फाइटर के परिवार से हैं. जबकि सीपी सिंह अंग्रेजों से माफी मांगने वाली परंपरा से आते हैं. 
इरफान अंसारी ने सीपी सिंह को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह आरएसएस और भाजपा से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बताएं, नहीं तो समाज से माफी मांगे. सीपी सिंह घोर निराशा के दौर से गुजर रहे हैं. वह भाजपा की राजनीति से किनारा कर दिए गए हैं. उनकी ऐसी खराब स्थिति के लिए वह सहानुभूति रखते हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही