Search

झारखंड में गैस की किल्लत पर इरफान अंसारी सख्त, 10 दिनों में बैकलॉग खत्म करने का निर्देश

Ranchi : झारखंड के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में गैस की किल्लत और बढ़ते बैकलॉग को लेकर आपात बैठक की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर सभी लंबित गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी की जाए.

Uploaded Image

अधिकारियों संग बैठक करते मंत्री इरफान अंसारी

 

मंत्री ने बताया कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई जिलों में गैस बुकिंग का भारी बैकलॉग है. रांची में करीब 84516, जमशेदपुर में 55118 और धनबाद में 49313 सिलेंडर लंबित हैं. इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलनी चाहिए.

 

बैठक में इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अधिकारियों को बुलाया गया था. मंत्री ने उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर फर्जी तरीके से गैस उठाने की शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी.

 

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंत्री ने कहा कि शादी, यज्ञ, हवन या अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. आवेदन देने पर तीन कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए संबंधित कार्यक्रम का प्रमाण देना होगा.

 

मंत्री ने ब्लैक मार्केटिंग पर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी कालाबाजारी की शिकायत मिले, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में गैस की कमी नहीं है और लोग घबराएं नहीं.

 

साहिबगंज में गैस से भरी गाड़ी के 36 घंटे तक गायब रहने के मामले में भी जांच के आदेश दिए गए हैं. उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी के लिए 1967 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है. मंत्री ने कहा कि वे खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//