Search

 
 
 

इरफान ने हेमंत को राम और खुद को बताया हनुमान, बाउरी भिड़े

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को राम, हनुमान, पाकिस्तान, आरएसएस, बांग्लादेश, इटली और अंबेडकर का नाम गूंजा. दरअसल, कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप लोग क्या सोच रहे हैं कि हमारे राम को जेल भेज देंगे और हनुमान चुप रहेगा. जेल का ताला टूटेगा और हमारे राम हेमंत छूटेंगे’. वहीं भीमराव अंबेडकर और दलितों का मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और इरफान अंसारी भीड़ गए. उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान बन रहा था तो उस समय वहां 22%  हिंदू थे. आज सिमट कर एक प्रतिशत रह गए हैं. यही हाल बांग्लादेश का है. बांग्लादेश में भी हिंदू दो प्रतिशत ही बचे हैं. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-the-bride-got-angry-after-seeing-the-black-complexion-of-the-groom/">बिहार

: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर हुआ ऐसा कि देखते रह गये लोग

इरफान और बाउरी में वाकयुद्ध

वहीं भाजपा की ओर से भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने को लेकर प्रतिक्रिया दी गई. इसका जवाब देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि राम मंदिर के शिलान्यास के समय देश के दलित राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया. यही है इन लोगों का आदिवासी दलित प्रेम. राम के पुजारी नहीं बल्कि राम के व्यापारी हैं. अमर बाउरी ने कहा कि ये लोग इटली के नुमामदे हैं. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और जयंती नहीं मानते हैं. डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आप लोग कितने बड़े आदिवासी प्रेमी हैं यह तो पूरा देश देख रहा है. ये लोग नकली राम भक्त हैं. इसे भी पढ़ें- शाहजहां">https://lagatar.in/celebration-in-sandeshkhali-on-the-arrest-of-shahjahan-sheikh-bjp-said-there-is-a-need-to-remove-mamata-banerjee-from-power/">शाहजहां

शेख की गिरफ्तारी पर संदेशखाली में जश्न, भाजपा ने कहा, ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने की जरूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही