Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुबई से भारत आ रहे जहाज पर IRGC का हमला,जब्त कर  ईरान ले जाया गया

ईरान  के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा दो जहाजों पर हमला कर उन पर कब्जा कर लिये जाने की खबर है. दोनों जहाजों को जब्त कर ईरान ले जाया जा रहा है. अहम बात यह है कि इनमें से एक जहाज भारत आ रहा था.
Advertisement
Advertisement

Tehran/NewDelhi :  ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा दो जहाजों पर हमला कर उन पर कब्जा कर लिये जाने की खबर है. दोनों जहाजों को जब्त कर ईरान ले जाया जा रहा है. अहम बात यह है कि इनमें से एक जहाज भारत आ रहा था.
 


ईरान के सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार इन जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में की गयी है. MSC Francesca पर पनामा का और Epaminodes पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ है. 

 

जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार ईरान द्वारा जब्त जहाज एपामिनोंडास (Epaminodes ) गुजरात के मुंद्रा पोर्ट जा रहा था. यह जहाज दुबई से निकला था.  भारत की ओर आने के क्रम में IRGC  ने इस जहाज पर हमला कर कब्जा कर लिया.  


 
ईरानी नौसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार दो जहाजों MSC-FRANCESCA और EPAMINODES को बिना जरूरी मंजूरी केऑपरेट किया जा रहा था. आरोप लगाया है कि इन्होंने नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर किया, जिस कारण समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ.

 

दोनों  जहाजों को आईआरजीसी नौसेना ने जब्त कर लिया. दोनों जहाज ईरान के क्षेत्रीय जल सीमा में हैं. उनके सामान, डॉक्यूमेंट्स सहित सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
 


इस क्रम में आईआरजीसी ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी तेल कंपनियों और तेल कुओं पर हमला किये जाने की धमकी दी है. चेतावनी दी है कि यदि उनके बुनियादी ढांचे पर हमले हुए तो ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी स्वामित्व वाले सभी तेल के कुओं को तबाह कर देगा.

 

  ईरान ने साफ कर दिया है कि वो अमेरिकी मालिकाना हक वाली सभी अमेरिकी तेल कंपनियों पर चुन-चुनकर हमला करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही