Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौका थाना के पास एनएच पर लगा है लोहे का बैरियर, अंधेरे में टकराकर दो बाइक सवार घायल

Advertisement
Advertisement
Chandil : एनएच 33 पर चौका थाना के समीप वाहन जांच के लिए लगाए गए लौहे के बैरियर से टकराकर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे की है. वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के चांडिल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार ईचागढ़ के रुगड़ी गांव निवासी उमाकांत महतो और उमेश महतो चौका के कुरली जा रहे थे. सभी अनियंत्रित होकर लोहे के बेरियर से टकराकर बीच सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. [caption id="attachment_167692" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/barrier-1-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> घायल बाइक सवार.[/caption] मालूम हो कि टाटा-रांची मार्ग नेशनल हाईवे 33 चौका थाना के पास रात को लोहे का बैरियर रहने के कारण आये दिन बाइक सवार इससे टकराकर घायल हो जा रहे हैं. रात के अंधेरे में बाइक सवारों को बैरियर दिखने में कई बार परेशानी होती है, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं. एनएच पर ऐसे भी वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है, ऐसे में इस तरह के बैरियर लगाना किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देना ही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही