Search

 
 
 

रक्तदान से संतुलित रहता है आयरन : डॉ. रेखा

 
रामगढ़ कॉलेज में एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर किया रक्तदान Ramgarh : रामगढ़ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक व दो ने बुधवार को महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस दौरान शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा प्रसाद ने कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. एनएसएस का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति की रक्त की कमी के कारण जान न जाए. इसके लिए लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-due-to-the-treachery-of-monsoon-the-farmers-of-keredari-and-barkagaon-are-in-trouble/">हजारीबाग

: मॉनसून की दगाबाजी से केरेडारी और बड़कागांव के किसानों की बढ़ी परेशानी

रामगढ़ सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

वहीं, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रत्ना पांडेय ने कहा कि एनएसएस यूनिट- 1 व 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कामना राय और डॉ. अनामिका के प्रयास को सराहनीय बताया. सदर अस्पताल, रामगढ़ के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में कार्यक्रम में डॉ. रत्ना पांडेय, डॉ. अनामिका, रमेश, विक्की, अमन, बड़ाईक, देवेंद्र, कुंदन, जोया अख्तर, स्वाति शर्मा, रीना कुमारी और सुमन ने रक्तदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राहुल, डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. नीतू मिंज, डॉ. असीम खलखो, जितेंद्र, जोया, अंजली, साक्षी, खुशी, स्वाति, रीता, सुमन, प्रिया, राजा, अग्रवाल, विकास आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ex-servicemen-take-out-tiranga-yatra-on-kargil-victory-day/">धनबाद:

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही