Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, करूंगा शिकायत : विधायक।। समेत सिमडेगा की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

Simdega/Kolebira : सिमडेगा जिला के कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ पर सड़क सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण एनएच-320 जी का कार्य चल रहा है. जिसका निरीक्षण करने कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी बुधवार को पहुंचे. निरीक्षण करने के बाद कोंगाड़ी ने सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया. विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण तो किया जा रहा है, मगर रास्ते में कई पेड़ हैं, जिन्हें हटाया नहीं गया है. इन पेड़ों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है. कई लोगों की जान भी जा चुकी है. आमलोगों की शिकायत है कि निर्माण कार्य में अनियमितता और सुस्ती बरती जा रही है. जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है. विधायक ने इस रास्ते का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया है. कम मेटेरियल देने की बात कही. उन्होंने कहा कि सड़क की थिकनेस अलग-अलग है. साइड में 8 इंच एवं अंदर में 6 इंच 5 इंच कहीं-कहीं चार इंच ही मेटेरियल डालकर ही बनाया जा रहा है. रोड के साइड भी फ्लैंक देना है, लेकिन अभी तक फ्लैंक नहीं डाला गया है. फ्लैंक नहीं होने से कालीकरण सड़क पर बड़े वाहनों से चलने से सड़क बहुत जल्द टूट जाएगी. विधायक कोंगाड़ी ने अवैध क्रशर से मेटेरियल सप्लाई का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि राजस्व चोरी को लेकर इसकी जांच होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी में राज्य के संबंधित पदाधिकारी को दूंगा और एनएच के विभागीय सचिव को भी. केंद्र सरकार के निगरानी टीम को भी जानकारी दूंगा. राज्य के मंत्री से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करूंगा.

केवाईसी जमा करने के लिए पीएनबी में उमड़ी भीड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा प्रखंड में अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुबह 9:00 बजे से ही ग्राहकों की लगी लंबी कतार लागातार देखी जा रही है . ग्राहकों ने कहा कि सुबह जल्दी नहीं आने से बैंक में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है, जिससे दिन भर लग जाता है और काम भी नहीं हो पाता है, इसलिए हमलोग सुबह लाइन में लग जाते हैं जिससे काम हो जाए. वहीं एक ग्राहक ने बताया कि हम 15 दिन से केवाईसी करने के लिए आ रहे हैं पर बैंक द्वारा केवाईसी नहीं किया जा रहा है. ऐसे हजारों कस्टमर को बैंक से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/9-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक का आयोजन किया गया.कोलेबिरा प्रखंड के सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बैठक में शिरकत की. अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ने की. वहीं संचालन बीडीओ वीरेंद्र किंडो ने की. बैठक में पूर्व की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को पूरे धूमधाम के साथ मनाने का प्रस्ताव सभी के बीच में रखा, जिसका सभी ने स्वागत किया. लोगों ने कहा कि पूर्व की भांति अपने इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा . 25 जनवरी को प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाएगी और 26 जनवरी को सामूहिक झंडात्तोलन कोलेबिरा प्रखंड के स्टेडियम में प्रखंड प्रमुख के द्वारा किया जाएगा. साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों के द्वारा मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कोलेबिरा के स्टेडियम में किया जाएगा. जिसमें कोलेबिरा के विभिन्न विद्यालय के बच्चे-बच्चियां शामिल होंगी. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही