Search

 
 
 

NHM में 298 संविदा नियुक्तियों में गड़बड़ी, प्रक्रिया रद्द, जांच के आदेश

Ranchi : झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में 298 संविदा पदों पर बहाली प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं.
 
LAGATAR NEWS

Ranchi : झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में 298 संविदा पदों पर बहाली प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं.

 

जानकारी के मुताबिक 20 जून 2025 को जारी विज्ञापन के तहत वरीय अस्पताल प्रबंधक (39 पद), अस्पताल प्रबंधक (201 पद), वित्तीय प्रबंधक (29 पद) और आईटी एग्जीक्यूटिव (29 पद) पर अनुबंध आधारित नियुक्तियां की जानीं थी. इन पदों के लिए 41,000 से 60,000 रुपये तक का मानदेय निर्धारित था.

 

अभ्यर्थियों की शिकायतों के अनुसार, चयन प्रक्रिया में कई योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया. अस्पताल प्रबंधक पद की स्क्रूटनी सूची में 29 ऐसे अभ्यर्थी गलत तरीके से बाहर किए गए थे, जबकि कुछ अयोग्य उम्मीदवारों को शामिल किया गया, जो निर्धारित योग्यता और अनुभव की शर्तें पूरी नहीं करते थे. 28-29 नवंबर को निर्धारित प्रक्रिया से पहले 31 अक्तूबर को जारी एक चिट्ठी में दस्तावेज पुनः अपलोड करने के लिए मात्र 1-2 नवंबर तक का ही समय दिया गया, जबकि 3 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू तय थे. इससे प्रक्रिया पर सवाल उठे.

 

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को पूरी जानकारी दी है. अब नई प्रक्रिया के लिए संभवतः जल्द नया विज्ञापन जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री सचिवालय ने एचआर सेल से स्पष्टीकरण मांगने के साथ जांच का निर्देश दिया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही