Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सिल्ली अंचल से प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही अनियमितताओं को लेकर जांच के आदेश दिये है. डीसी ने अपने आदेश में उप समाहर्त्ता भूमि सुधार को 24 घंटे के अंदर अनियमितताओं से संबंधित जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है. डीसी ने दैनिक अखबारों में प्रकाशित खबरों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं. [w pse_comments_template]
सिल्ली अंचल से प्रमाण-पत्र निर्गत करने में हो रही अनियमितता, डीसी ने दिये जांच के आदेश
Last Updated: Jun 08, 2024 12:00 AM (IST)