Ranchi: रांची के जलाशयों को बचाने के लिए सिविल सोसायटी के सदस्यों ने रविवार को पदयात्रा की. पदयात्रा के माध्यम से कांके डैम, बड़ा तालाब, हरमू नदी को बचाने और इनके सौदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गयी. पदयात्रा की शुरुआत कांके डैम सरोवर नगर तट से हुई, जो बड़ा तालाब होते हुए हरमू नदी पुल तक गयी. इसमें दर्जनों लोग शामिल हुए. पदयात्रा में शामिल सदस्यों ने जलाशयों को बचाने का संकल्प लिया. सिविल सोसायटी के संयोजक अमृतेश पाठक ने कहा कि पिछले कई सालों से हम कांके डैम समेत रांची के सभी जलाशयों को प्रदूषण और अतिक्रमण से बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और नगर निगम ने इसे बचाने के लिए कोई पहल नहीं की. हम अपनी आंखों के सामने में रांची के अनमोल जलाशयों को बर्बाद होते नहीं देख सकते हैं. हम आनेवाली पीढ़ी के साथ बेईमानी करना नहीं चाहते हैं. पदयात्रा में शामिल लोग हरमू नदी और बड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की.
हरमू नदी और बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर हुई अनियमितता की जांच करायी जाए
Leave a Comment