Search

 
 
 

रांची में SSC GD परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा, 6 लोग हिरासत में

राजधानी रांची में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है. रविवार सुबह पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई एसएससी से मिली सूचना के आधार पर की गई.
 

Ranchi : राजधानी रांची में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है. रविवार सुबह पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई एसएससी से मिली सूचना के आधार पर की गई.

 

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि परीक्षा केंद्र में कुछ अभ्यर्थी अनुचित तरीके से परीक्षा देने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और छह लोगों को पकड़ा.

 

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले परीक्षा केंद्र प्रबंधन तक पहुंची थी, जिसके बाद एसएससी को अवगत कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएससी ने रांची पुलिस से संपर्क किया.

 

मामला 9 मई को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सामने आया था. The Furturistic Online Examination Center में परीक्षा के दौरान कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर पर कर्सर अपने आप चलने की शिकायत मिली थी.

गिरफ्तार अभ्यर्थी

पुलिस ने बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों से 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मधुबनी, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, पटना और अरवल के परीक्षार्थी शामिल हैं. इस मामले में सुखदेवनगर (पंडरा) थाना में कांड संख्या 167/26 दर्ज किया गया है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

जांच के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र से 6 कंप्यूटर, 2 सीसीटीवी डीवीआर, 2 फायरवॉल, एयरटेल और जियो के राउटर, एक CPU, 2 C-DAC बॉक्स, 6 एडमिट कार्ड, 5 मोबाइल और एक टैब जब्त किया है. पुलिस परीक्षा में तकनीकी छेड़छाड़ किसी बड़े गिरोह के जरिए की गई या नहीं, इसकी जांच की जा रही हैं. साइबर एक्सपर्ट की मदद से जब्त उपकरणों की जांच की जा रही है.

 

फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस तरीके से की जा रही थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही