Search

 
 
 

सिंचाई विभाग के अफसरों का आर्केस्ट्रा गर्ल्स संग अश्लील वीडियो वायरल

 
Medininagar: उत्तर कोयल डैम एवं बराज सिंचाई विभाग, मोहम्मदगंज कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की रंगीन हरकतों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी शराब के नशे में चूर होकर आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ अश्लील गानों पर मंच पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. न सिर्फ मंच पर, बल्कि वे आर्केस्ट्रा गर्ल्स पर खुलेआम पैसा लुटाते दिख रहे हैं. कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश, प्रधान लिपिक प्रफुल्ल महतो, लेखा लिपिक मुकेश कुमार और निम्न वर्गीय लिपिक सुदामा प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी एक साथ और बारी-बारी से डांसर के साथ नाचते हुए वीडियो में नजर आते हैं. बताया जाता है कि यह पूरी घटना कार्यालय के बगल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां सरकारी अधिकारी और कर्मचारी विभागीय गरिमा को ताक पर रखकर पूरी रात डांस और नोटबाजी करते रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य बेहद शर्मनाक है और इससे विभाग की साख को गहरा आघात पहुंचा है. अब तक न तो विभागीय स्तर पर कोई बयान आया है और न ही कोई कार्रवाई शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें- बिलावल">https://lagatar.in/bilawal-bhutto-also-admitted-that-supporting-terrorism-is-no-secret/">बिलावल

भुट्टो ने भी माना, आतंकवाद का समर्थन कोई सीक्रेट नहीं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही