Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में सिंचाई की समस्या गंभीर, जन तक पहुंचे बिना हल संभव नहीं : राज्यपाल

Chatra/ Ranchi : ग्रामीणों से सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को चतरा पहुंचे. वे चतरा के पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद किया. कहा कि झारखंड में सिंचाई की समस्या गंभीर है. वे जहां कहीं भी जा रहे हैं, वहां सिंचाई की समस्याएं बताई जा रही हैं. इसे गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा. सभी परियोजनाएं समय पर पूर्ण हो, ऐसा प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, उनकी आकांक्षाओं को न जाना जाये, तब तक उनकी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है. इसी उद्देश्य से वे राज्य में स्थित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर रहे हैं. एक अल्प समय में यह राज्य के 15वें जिला का भ्रमण है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के समय ही कहा था कि राजभवन खुद आम जनता के पास जायेगा.

अधिकारी ससमय योजनाएं पूर्ण करें

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित हैं. बीडीओ से लेकर उपायुक्त एवं थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी आप लोगों से मिलेंगे. आप लोग उनसे समय लेकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं. उन्होंने एक नागरिक द्वारा उठाये गये मुद्दे के संदर्भ में कहा कि यहां नदी पर डैम का निर्माण शीघ्र हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जायेगा.

हुसिया सड़क निर्माण की शिकायतें दूर करते हुए इसे जल्द पूरी करें

राज्यपाल ने हुसिया ग्राम में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने की शिकायत प्राप्त होने पर इसका कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी ग्रामों में बेहतर सड़कें हों. समावेशी विकास के लिए आवश्यक है कि अंतिम पायदान में खड़ा व्यक्ति तक विकास का लाभ आसानी से पहुंचे. उन्हें याद है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल से पहले गैस कनेक्शन शहरों तक ही सीमित था. वर्तमान में प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिया जा रहा है. `जल जीवन मिशन` के माध्यम से लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया

उन्होंने सभी को नशा से दूर रहने का आग्रह किया. महिलाओं से कहा कि पुरुषों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. राज्यपाल द्वारा विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस क्रम में उन्होंने एक लड़की का दूसरे की जान बचाने के लिए सराहना की तथा अन्य के लिए प्रेरणादायक बताया. इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-villagers-happy-due-to-deep-boring-in-paharpur/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : पहाड़पुर में डीप बोरिंग होने से ग्रामीणों में हर्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही