Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या कागज पर चल रहा है महुआडांड़ का आईटीआई संस्थान!

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar:  गत 21 सितंबर को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में कौशल उत्सव सह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में विभागीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि थे. इसी कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने विभाग पर आरोप लगाया था. उन्होने कहा था कि जिले के महुआडांड़ में आईटीआई संस्थान कागजों में चल रहा है. विधायक ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि जिस आइटीआई संस्थान से बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाना था, वह धरातल पर नहीं कागजों में चल रहा है. संस्थान हमेशा बंद रहता है. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी इसे गंभीरता से लिया और उपायुक्त को जांच कराने का आदेश दिया था. इस संबंध में लगातार.इन व शुभम संदेश के संवाददाता ने पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों से बात की. इसे भी पढ़ें :यह">https://lagatar.in/it-is-imaginary-to-think-that-there-will-be-no-challenges-while-delivering-justice-cji-dy-chandrachud/">यह

सोचना काल्पनिक है कि न्याय प्रदान करते वक्त कोई चुनौती नहीं होगी : CJI डीवाई चंद्रचूड़
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/santosh-kr_30-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चल रहा है संस्थान, मैन पावर की कमी है : संतोष कुमार

इस संबंध में जब ‘शुभम संदेश’ के संवाददाता ने जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि विधायक की शिकायत के बाद उन्होने उसी दिन इसकी जांच करायी. जांच में पाया गया कि संस्थान संचालित है. हालांकि उन्होंने कहा कि संस्थान में मैन पावर की कमी है. चंदवा आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी महुआडांड़ आईटीआई संस्थान के प्रभारी हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/manoj-prasad_619-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्या कहते हैं प्रभारी

आईटीआई संस्थान, महुआडांड़ के प्रभारी मनोज प्रसाद से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि वे चंदवा के अलावा महुआडांड़ के प्रभार में है. संस्थान में अधिकारी व कर्मचारियों का घोर अभाव है. ऐसे में वर्क लोड अधिक है. दोनों जगहों का प्रभार होने के बाद दोनों जगहों का काम देखना पड़ता है. हो सकता हो कि वे कुछ काम से चंदवा या जिला मुख्यालय गये हो. हो सकता है कि उस समय केद्र बंद हो और इसकी जानकारी किसी ने विधायक को दी होगी. उन्होंने कहा कि संस्थान पूरी तरह संचालित है. संस्थान में चार ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 102 प्रशिक्षु नामांकित हैं. संस्थान के चारो ट्रेड मिला कर कुल 168 सीट है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-hemant-soren-is-filling-his-pockets-by-selling-the-grains-of-the-poor-babulal-marandi/">चक्रधरपुर

: गरीबों का अनाज बेचकर अपनी जेब भर रहे हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

जिले में हैं चार आईटीआई संस्थान

जिले में कुल चार आईटीआई संस्थान संचालित हैं. इनमें महुआडांड़, चंदवा, बरवाडीह व लातेहार मे बालिका आईटीआई संस्थान संचालित है. दीगर बात यह कि इन चारों संस्थानों को मिला कर कुल चार अधिकारी ही यहां कार्यरत है. शेष पद रिक्त पड़े हैं. इसका असर संस्थान के संचालन पर पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही