Search

 
 
 

विपक्षी एकता की खिचड़ी पकी क्या! शरद पवार खड़गे और राहुल गांधी से मिले, नीतीश मिले येचुरी से

 
NewDelhi : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले. इसे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता की कवायद मानी जा रही है. खड़गे के आवास पर हुई बैठक में क्या खिचड़ी पकी, यह सामने आना बाकी है, लेकिन खबर है कि विपक्षी एकजुटता को व्यापक और मजबूत बनाने पर मंथन हुआ है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-14-apr-2023-jharkhand-news-updates/">सुबह

की न्यूज डायरी।।14 APR।।ED ने छवि रंजन के ठिकानों पर मारा छापा।।भीषण गर्मी में लोड शेडिंग।।नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार-सुमो।।अतीक का बेटा मारा गया।।मित्रों की तिजोरी भर रही मोदी सरकार-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

शरद पवार ने अडानी मामले पर कांग्रेस से अलग राय जाहिर की थी

बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे. यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण कही जा रही है कि हाल ही में शरद पवार ने अडानी मामले पर कांग्रेस से अलग राय जाहिर की थी. उधर बिहार के सीएम नीतीश कुमार कुछ दिनों से दिल्ली में विपक्षी नेताओं से लगातार मुलाकात कर सबको एकजुट करने के प्रयास में लगे हुए हैं.

JPC में भाजपा को बहुमत होगा

याद करें कि पूर्व कृषि और रक्षा मंत्री पवार ने पिछले दिनों कहा था कि अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाता है तो इससे कुछ नहीं निकलेगा. केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के संसद में संख्याबल को देखते हुए समिति में भाजपा को बहुमत होगा. इससे जांच के परिणाम अनुकुल नहीं होंगे. हालांकि इससे पहले वे कह चुके थे कि उनकी पार्टी अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जेपीसी से जांच कराने की भाजपा विरोधी पार्टियों की मांग से सहमत तो नहीं है, लेकिन वह विपक्षी दलों की एकता की खातिर उनके साथ हैं. विपक्षी एकता की कवायद में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके अलावा नीतीश गुरवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी से मिले थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही