Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने किया वेबिनार का आयोजन

Hazaribagh: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विज्ञान विभाग की ओर से पल्स पावर और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डिविजन (विद्युत चुंबकीय स्पंद) विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, संरक्षक कुलपति डॉ पीके नायक व कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद थे. इस वेबिनार से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को जोड़ा गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व बार्क के वैज्ञानिक आकाश कुमार ने वेबिनार से जुड़े सभी विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षित करने के लिए नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया के साथ साथ ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में बदलने की प्रक्रिया से वाकिफ कराया. साथ ही उन्होंने विद्युत के साथ साथ ऊर्जा बचाने के तरीके भी बताए. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाओं के साथ साथ वेबिनार व सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को नई और अहम जानकारियां प्रदान करना उद्देश्य होता है. यही वजह है कि विश्वविद्यालय में नियमित समयांतराल में विभिन्न विषयों पर वेबिनार व सेमिनार का आयोजन कराया जाता है. वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विद्यार्थियों का समावेशी विकास विश्वविद्यालय के प्राथमिकता में शामिल है. इसलिए विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल-कूद व विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं. धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान विभाग की एचओडी सबिता कुमारी ने किया. वेबिनार को सफल बनाने में मुकेश कुमार, सबिता कुमारी, नेहा सिन्हा, राहुल राजवार, विशाखा बाला सहित अन्य के नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें - किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-advised-rahul-gandhi-to-improve-congress-objected/">किरेन

रिजिजू ने राहुल गांधी को सुधर जाने  की नसीहत दी, कांग्रेस ने ऐतराज जताया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही