Search

 
 
 

इशाक डार ने कहा, सिंधु जल संधि मसला नहीं सुलझा, तो सीजफायर खतरे में

 
NewDelhi : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर पाक विदेशी मंत्री इशाक डार ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर सिंधु जल संधि का मसला हल नहीं हुआ, तो इसका मतलब नहीं रह जायेगा. इशाक डार ने सीएनएन को एक इंटरव्यू देते हुए कहा, अगर भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि का मामला नहीं सुलझा तो सीजफायर खतरे में पड़ जायेगा. पाकिस्तान इसे एक्ट ऑफ वॉर मानेगा. पाकिस्तान के कई नेता भारत को परणामु बम की धमकी देते रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान इससे पूर्व भी जल संधि को लेकर गीदड़भभकी दे चुका है. पाकिस्तान के कई नेता भारत को परणामु बम की धमकी देते रहे हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. जान लें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. हमले में 100 से ज्यादा मारे गये. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाया. पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंच गये. उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की. पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था. पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पाक को करारा जवाब दे दिया. उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले को लेकर चेतावनी भी दी थी. इसे भी पढ़ें : विदेश">https://lagatar.in/foreign-ministry-said-pakistan-should-vacate-pok-entry-of-third-party-is-not-considered/">विदेश

मंत्रालय ने कहा, POK खाली करे पाक, तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही