Search

 
 
 

ISIS आतंकी फैजान अंसारी को रांची के NIA कोर्ट में किया गया पेश

 
Ranchi : झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के आतंकी फैजान अंसारी डार्क नेट के माध्यम से देश विदेश के आईएसआईएस एजेंटों के संपर्क में था. एनआईए के द्वारा फैजान अंसारी के पास से कई डिजिटल एविडेंस जब्त किए गए हैं, जिससे उसके आईएसआईएस से संपर्क में होने की पुख्ता जानकारी मिली है.

डार्क नेट के माध्यम से जुड़ा था फैजान

एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फैजान अंसारी डार्क नेट के माध्यम से आईएसआईएस आतंकियों के संपर्क में था. लोहरदगा में वह पिछले दो महीनों से रह रहा था और अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय था. एनआईए की टीम उस पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखे हुए थी. केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जब फैजान अंसारी के आईएसआईएस के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी हासिल की उसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-government-is-producing-laborers-instead-of-stopping-migration-dhullu/">धनबाद

: पलायन रोकने की जगह मजदूरों का प्रोडक्शन कर रही है झारखंड सरकार : ढ़ुल्लू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान आया संपर्क में

एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार, फैजान दो साल पहले लोहरदगा से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पढ़ने गया था.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही फैजान अंसारी आईएसआईएस के संपर्क में आया था. इसकी जानकारी खुद फैजान अंसारी ने दी. फैजान लोहरदगा के मित्तल कॉलोनी का रहने वाला है, उसके पिता फिरोज अंसारी बीएसएनएल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं. इसे भी पढ़ें- सड़क">https://lagatar.in/idbi-bank-junior-manager-killed-in-road-accident/">सड़क

 दुर्घटना में आईडीबीआई बैंक के जूनियर मैनेजर की मौत

पिछले एक साल से यूज कर रहा था डार्क नेट

केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर रांची के एनआईए की टीम ने फैजान अंसारी को जब गिरफ्तार किया और उसके लैपटॉप की तलाशी ली तो उसमें से कई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स बरामद किए गए. जांच के क्रम में यह जानकारी भी हासिल हुई है कि फैजान डार्क नेट के माध्यम से लगातार देश और विदेश के आईएसआईएस एजेंटों के संपर्क में था और उनके इशारों पर वह काम कर रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही