Search

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर इस्कॉन ने किया नगर संकीर्तन

Ranchi : धुंध में लिपटी मोरहाबादी की खूबसूरत वादियां. जय राम जयराम जयजय राम...की स्वरलहरियों से गुंजायमान वातावरण और नाच-झूम कर भक्ति आनंद के सागर में डुबकी लगाते श्रद्धालु. अलग ही दुनिया का एहसास करा रहे थे. ऐसा लग रहा था, मानों प्रभु श्रीराम सब के ह्रदय में प्रकट हो सभी को परमानंद की अनुभूति करा रहे हो. यह अद्भूत नजारा इस्कॉन के नगर संकीर्तन का है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इसका खास आयोजन किया गया. इसमें इस्कॉन के सन्यासियों के साथ बड़ी संख्या में अनुयायी और आम भक्तों ने भी भागीदारी निभायी. इसे भी पढ़ें -केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-asked-ed-if-i-am-not-an-accused-in-the-excise-policy-case-then-why-summon-me/">केजरीवाल

ने ईडी से पूछा, यदि मैं आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हूं, तो मुझे समन क्यों?   

सुबह से लगा था भक्तों का तांता

मोरहाबादी मैदान में सुबह छह बजे से ही तांता लगा था. साढ़े छह बजे भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी. ढोल, झाल और करताल की ताल पर जैसे ही प्रभु नाम संकीर्तन की गूंज वातावरण फैली तो भक्ति रस से सब सराबोर हो गये. अपने इष्ट की भक्ति में झूम-झूम कर नाचते और उछलते-कूदते हुए आगे बढ़ने लगे. इनके पीछे इस्कॉन झारखंड और बिहार के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु और नारूगोपाल प्रभु संग बड़ी संख्या में कीर्तन करते चल दिए. महिलाएं हाथों में ध्वज और अयोध्या राम मंदिर के प्रारूप की तस्वीर उठाये शामिल थी. जैसे-जैसे संकीर्तन यात्रा बढ़ता गया, श्रद्धालुओं का कारंवा भी बढ़ता गया. मॉर्निंग वॉकर भी इसमें जुड़ने से खुद को रोक न सके. देखते ही देखते भक्तों की लंबी कतार लग गयी. मैदान का पूरा चक्कर काटने के साथ यात्रा संपन्न हुआ. बिहार जोनल सुपरवाइजर सुंदर गोपाल प्रभु, लीलापुरुषोत्तम प्रभु, रांची के प्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास प्रभु, सर्वज्ञय प्रभु, अरूणदेव कुमार, डॉ राकेश, राधारंजन, राधा सुद, रंजीत सूद, रंजीत प्रभु, राजेश सिन्हा आदि ने इसमें खास तौर से हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें -डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-will-hold-a-review-meeting-on-friday/">डीजीपी

शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक, गवाह को कोर्ट में पेश करने व अनुसंधान में होने वाली गलतियों पर करेंगे चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp