Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस्कॉन जीबीसी हेड जय पताका स्वामी 12 मार्च को धनबाद में

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  इस्कॉन जीबीसी के हेड जय पताका स्वामी 12 मार्च को धनबाद आ रहे हैं. कार्यक्रम टाउन हॉल में है, जहां वह श्रद्धालुओं को इस्कॉन की जानकारी देंगे. इसके अलावा श्रीमद्भागवत का भी आयोजन होगा. यह जानकारी इस्कॉन कुसुम विहार के सुंदर गोविंद दास ने एक मार्च को हाउसिंग कॉलोनी स्थित सम्राट होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि हीरापुर में जल्द ही इस्कॉन मंदिर का निर्माण शुरू होगा. इसके लिए जमीन मिल गई है. जमीन वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. इस्कॉन के कुसुम विहार सेंटर के कार्यों के विषय में बताया कि यह सेंटर वर्ष 2018 से ही प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहा है. इसी कड़ी में प्रत्येक रविवार को कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है. इस्कॉन से जुड़े युवा जरूरतमंदों को निःशुल्क पढ़ाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके सेंटर से पढ़ाई कर बच्चे 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक मार्क्स भी ला चुके हैं और आज देश के प्रसिद्ध कॉलेज से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं. प्रेस वार्ता में सुंदर गोविंद दास के अलावा अच्युत दास, अंकित प्रभु, अनिमेष प्रभु और दीपक प्रभु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही