Search

मेनका गांधी के बयान पर इस्कॉन का पलटवार, कहा, सनातन पर आक्रमण करना फैशन बन गया है

New Delhi : सनातन धर्म पर आक्रमण करना देश में फैशन बन गया है. इस्कॉन ने मेनका गांधी के दावे को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है. बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKON) पर आरोप लगाया था कि वह गायों को कसाइयों के हाथों बेच रही है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मेनका के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस्कॉन ने मेनका गांधी पर हल्ला बोला है. इस क्रम में ISKON ने कहा, सनातन धर्म पर आक्रमण करना देश में फैशन बन गया है.

इस्कॉन ने मेनका गांधी के दावे को सिरे से खारिज किया

इस्कॉन ने मेनका गांधी के दावे को सिरे से खारिज करते हुए गायों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. इस्कॉन ने कहा कि वे 60 से अधिक गौशालाएं संचालित करते हैं. सैकड़ों गायों और बछड़ों की जीवन भर देखभाल करते हैं. इस्कॉन ने अनंतपुर गौशाला को लेकर एक पशु चिकित्सक का पत्र ट्वीट किया है. जान लें कि मेनका गांधी ने इस्कॉन को देश का सबसे बड़ा धोखा करार दिया था. कहा था, इस्कॉन गौशालाएं चलाता है और बड़ी-बड़ी जमीन समेत सरकार से कई लाभ लेता है. मेनका गांधी ने आंध्र प्रदेश की गौशाला का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाये थे.

डेयरी में एक भी दूध नहीं देने वाली गाय नहीं थी

मेनका गांधी ने इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला का हवाला देते हुए कहा के वे वहां जब गयी तो एक भी ऐसी गाय नहीं मिली जो दूध देती हो. पूरी डेयरी में कोई बछड़ा नहीं था. उन्होंने कहा, डेयरी में एक भी दूध नहीं देने वाली गाय नहीं थी. एक भी बछड़ा वहां नहीं था. इसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ISKCON अपनी सभी गायों को कसाइयों के हाथों बेच रहा है. वे सड़कों पर हरे राम हरे कृष्णा गाते रहते हैं. लेकिन उनकी तरह गायों को कसाइयों को कोई और नहीं बेचता होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//