alt="" width="1024" height="682" /> कार्यक्रम में मौजूद लोग[/caption] उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान को हमें अपने जीवन में उतारना होगा. क्योंकि यह मानव जीवन को जीने का मैन्युअल है. इसके साथ ही उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता की शिक्षा के आधार पर नशा जैसे व्यसनों से कैसे बचा जाए उसके बारे में भी बताया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सद्मार्ग दिखाते हुए भटकाव से बचाने की थी. इसे भी पढ़ें-आरयू">https://lagatar.in/launch-of-johar-program-in-ru-mass-com/">आरयू
मास कॉम में ‘जोहार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, स्वागत से अभिभूत हुए केइएस कॉलेज मुंबई के शिक्षक और छात्र इस कार्यक्रम में 1000 युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने जीवन को श्रीमद्भागवत गीता के आधार पर जीने का संकल्प लिया. बता दें कि इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यक्तियों ने आनंदमय पूर्वक डूबकियां लगाई. तालियों की गड़गड़ाहट से सारा परिसर गुंजायमान रहा. इसके बाद एक से बढ़कर एक नाटक प्रस्तुत किए गए. जिसमें हमारी जीवन,प्रकृति, आत्मा, मन और वर्तमान युग (कलयुग) के प्रभाव को बारीकी से समझाया गया. साथ ही हरि नाम संकीर्तन से आईएमए भवन गूंज उठा. कार्यक्रम के आयोजक इस्कॉन राँची के अध्यक्ष मधुसूदन मुकुंद दास प्रभु जी ने भी अत्यंत दुर्लभ मानव जीवन में श्रीमद्भागवत के महत्व को उत्तम तरीके से लोगो को बताया. कार्यक्रम के पश्चात सभी भक्तों को महाप्रसादम प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13-feb-2023-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।13 FEB।।जमशेदपुर में ठांय-ठांय।।NTPC के AGM समेत चार पर केस।।दावाः जिंदा है लिट्टे चीफ प्रभाकरण।।अडाणी मामलाः कमेटी के लिए SC ने मांगे नाम।।एयरो शो में दिखी वायु वीरों की ताकत।।इसके अलावा कई खबरें और वीडियो।। इस कार्यक्रम में नंदा देवी माताजी व नंदनी देवी माताजी के द्वारा स्पोंसर्ड श्रीमद्भागवत गीता का निःशुल्क वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शम्भू प्रभु (अध्यक्ष आईएमए, रांची), डॉ. राकेश प्रभु, अरुण देव प्रभु, श्रीगोविन्द प्रभु, अशोक मिश्रा प्रभु, विजय कुमार सोनी प्रभु (BDO ओरमांझी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment