Search

 
 
 

आईएसकेके के 7 वरिष्ठ अधिकारी बने राष्ट्रीय कराटे निर्णायक, मिली प्रोन्नति

 
Ranchi : कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से 7 मई को रांची में संपन्न रेफरी सेमिनार में इंटरनेशनल शोतोकान कराटे- डो क्योकाई के 7 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. लिखित व व्यावहारिक परीक्षा के उपरांत सभी को सफल घोषित करते हुए उनके योग्यतानुसार प्रोन्नति दी गई. प्रोन्नति पाने वालों में मनोज शर्मा तथा सूरज वर्मा (ए ग्रेड राष्ट्रीय रेफरी), राजेश कुमार यादव (बी ग्रेड राष्ट्रीय रेफरी), जयराम शर्मा तथा उदय शंकर भारती (ए ग्रेड राष्ट्रीय जज) तथा कपिल रवानी एवं ममता पांडेय (बी ग्रेड राष्ट्रीय जज) शामिल हैं. सभी वरिष्ठ कराटेकारों को संघ प्रमुख क्योशी रंजीत केशरी ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-in-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी में ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही