Search

 
 
 

इस्लाम भाईचारा का पैगाम देता है : मौलाना मंजर हुसैन

 
मदरसा खैरूल इस्लाम में दस्तारबंदी जलसा का किया गया आयोजन Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद के मदरसा खैरुल इस्लाम परिसर में सयाहे ला मक्का कॉन्फ्रेंस व दस्तार बंदी अयोजित की गई. जलसा का उद्घाटन समाजसेवी शेर अली, वरिष्ट पत्रकार सैयद नौशाद, सैयद मशरुर अहमद, गयासुद्दीन सिद्धिकी, सुहैल आलम, मौलाना हसन फैजी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. जलसे में झारखंड, बिहार, उतर प्रदेश के दर्जनों उलमा ऐ कराम तशरीफ लाये थे. इस मौके पर जलसा को संबोधित करते हुए मौलाना सैयद मंजर हुसैन ने कहा कि जो लोग अल्लाह से लौ लगाते हैं कामयाबी उनकी कदम चूमती है. उन्होंने कहा अल्लाह और प्यारे रसूल के बताए हुए रास्ते में चल कर नेक इंसान बन सकते हैं. इस्लाम दुनिया वालों को अमन चैन वा भाईचारगी का संदेश देता है. आज के दौर में लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहें हैं. होना भी चाहिए लेकिन शिक्षा के साथ साथ दीन तालीम भी हासिल करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/we-have-full-faith-in-pm-modis-guarantee-sandhya-singh/">पीएम

मोदी की गारंटी पर है हमें पूरा विश्वास : संध्या सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही