Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी परमाणु बम बनानेवाले अब्दुल कादिर खान का निधन, कोरोना संक्रमित थे

Advertisement
Advertisement
 Islamabad : पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने वाले डॉ. अब्दुल कादिर खान का रविवार को कोरोना से निधन हो जाने की खबर है. उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली.  कोरोना से संक्रमित अब्दुल कादिर खान कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे,  उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी असोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार 85 साल के डॉ खान को 26 अगस्त को रिसर्च लेबोरेटरिज हॉस्पिटल में कोविड संक्रमित होने के बाद भर्ती किया गया था. इसके बाद उन्हें रावलपिंडी में सेना के एक अस्पताल में रखा गया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-speech-continues-the-meaning-of-pm-silent-and-pm-violent-explained/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल जारी, पीएम साइलेंट और पीएम वायलेंट का मतलब समझाया

भारत के भोपाल में जन्मे थे अब्दुल कादिर खान

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इससे पहले उन्हें संक्रमण बढ़ने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था. बता दें कि दुनियाभर में परमाणु तकनीक की तस्करी को लेकर वे कुख्यात रहे थे  भोपाल (भारत) में जन्मे अब्दुल कादिर खान को पाकिस्तानी परमाणु बम विस्फोट करने के बाद देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया गया था.   डॉ. कादिर खान को पाकिस्तान में `मोहसिन-ए-पाकिस्तान यानी पाकिस्तान का रक्षक भी कहा जाता था, इसे भी पढ़ें :  गुजरात">https://lagatar.in/nia-raids-in-many-states-in-connection-with-the-seizure-of-drugs-at-adanis-mundra-port-in-gujarat/">गुजरात

में अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर ड्रग्स बरामदगी के मामले में एनआईए की कई राज्यों में रेड

कादिर खान का आरोप, इमरान ने बीमारी के दौरान नहीं ली  सुध

अब्दुल कादिर खान ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान आरोप लगाया था कि देश की इतनी सेवा करने के बाद न तो प्रधानमंत्री इमरान खान और न ही उनकी कैबिनेट के किसी सदस्य ने उनका हालचाल लिया.  अब्दुल कादिर ने समाचार चैनल डॉन को दिये इंटरव्यू में कहा था कि मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि न तो प्रधानमंत्री और न ही उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में हालचाल लिया. जान लें कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक कहे जाने वाले कादिर खान को परमाणु प्रसार की बात स्वीकार करने के बाद पद से हटा दिया गया था. पद से हटाने के बाद से खान को भारी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद एक इलाके में रखा गया था.    प्रशासन ने सफाई दी थी कि उन्हें सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही