Search

 
 
 

Islamabad : पाकिस्तान के टीवी पत्रकार इमरान रियाज खान गिरफ्तार, सेना के खिलाफ घृणा पैदा करने का आरोप

 
Islamabad : पाकिस्तानी टेलीविजन के प्रतिष्ठित एंकर इमरान रियाज खान को पुलिस ने मंगलवार को इस्लामाबाद के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. रियाज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का खुलकर समर्थन करने के लिए जाने जाते थे. उनकी गिरफ्तार की खबर उनके सहकर्मियों ने दी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने किन आरोपों के तहतरियाज खान को गिरफ्तार किया है. महत्वपूर्ण बात यह कि टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी ऐसे समय में की गयी है, जब कुछ सप्ताह पहले इस्लामाबाद में एक अदालत ने पुलिस को रियाज खान और कई अन्य पत्रकारों को गिरफ्तार न करने का आदेश दिया था. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-subsidy-on-solar-rooftop-irfan-bifare-on-his-own-government-why-the-circle-officer-is-running-congresss-attack-on-bjp-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।06 जुलाई।।सोलर रूफटॉप पर सब्सिडी।।अपनी ही सरकार पर बिफरे इरफान।।क्यों भाग रहे अंचलाधिकारी।।बीजेपी पर कांग्रेस का हल्ला बोल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

इमरान खान ने ट्विटर पर एंकर की गिरफ्तार की निंदा की  

जानकारी के अनुसार रियाज खान पर सेना के खिलाफ घृणा पैदा करने के आरोप में शिकायतें दर्ज करायी गयी थीं. अभी सरकार की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर एंकर की गिरफ्तार की निंदा की है. जान लें कि खान को अप्रैल में संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया. उन्होंने इसे अमेरिका की साजिश करार दिया था. लेकिन अमेरिका ने इन आरोपों को खारिज किया था. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-today-lalu-will-be-taken-by-air-ambulance-to-delhi-will-be-admitted-in-aiims/">पटना

: आज एयर एंबुलेंस से लालू को ले जाया जायेगा दिल्ली, एम्स में कराया जायेगा भर्ती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही