Search

 
 
 

ISM Pundag : आईएसएम पुंदाग में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राजधानी रांची के पुंदाग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम) में 77वॉ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सह सचिव डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश अपितु सम्पूर्ण विश्व परिवर्तन की दौर से गुजर रहा है. अतः छात्र-छात्राओं को उत्पन्न हो रहे प्रत्येक नई परिस्थितियों को समझने, सामना करने और सर्वोत्तम तरीकों से सुलझा कर समाज और राष्ट्र के अनुकूल वातावरण व व्यवस्था स्थापित करने की गुणों को विकसित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश के श्रेणी में तभी हम ला सकते हैं, जब उग्रवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, बेरोजगारी, भुखमरी आदि पर विजय पा लेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-jharkhands-oldest-state-library-is-being-run-by-a-private-agency/">रांची

 : निजी एजेंसी चला रही झारखंड की सबसे पुरानी स्टेट लाइब्रेरी
डॉ सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर इन सभी मुद्दों पर काम करना होगा. इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थियों ने मिलकर भारत को एक सुखी-संपन्न राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया. यह महापर्व धूमधाम के साथ संस्थान परिसर में मनाया गया. ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष आरएके वर्मा ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी और देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से सर्वाधिक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही