Search

 
 
 

… और दो कोच लेकर आगे बढ़ गयी इस्पात एक्सप्रेस

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : हावड़ा स्टेशन से रविवार की सुबह 8.44 बजे खुली हावड़ा-कांताबाजी (12871) इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन मात्र दो कोच लेकर ही गंतव्य को रवाना हो गयी थी. ट्रेन को हरी झंडी मिलने पर सांतरागाछी स्टेशन से रवाना तो कर दिया गया था, लेकिन ट्रेन के आगे की तरफ बढ़ जाने का अहसास जब ट्रेन गार्ड को हुआ. गार्ड ने सांतरागाछी स्टेशन मास्टर को वॉकी-टॉकी के माध्यम से इसकी जानकारी दी उसके बाद ट्रेन को बैक कर कपलिंग जोड़कर आगे की तरफ रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-gang-raped-on-the-banks-of-bahragora-river/">जमशेदपुर

: बहरागोड़ा नदी किनारे महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सांतरागाछी स्टेशन की है घटना

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि ट्रेन सांतरागाछी स्टेशन तक सही सलामत ही पहुंची थी. यहां पर ट्रेन की कपलिंग टूट जाने के कारण इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ दो कोच को लेकर ही आगे की तरफ बढ़ गयी थी. सांतरागाछी छोटा स्टेशन होने के कारण यहां पर कपलिंग की जांच नहीं की गयी थी. इस कारण से ट्रेन आगे की तरफ रवाना हो गयी थी.

डीआरएम ने दिये जांच के आदेश

घटना के बाद रेल मंडल के डीआरएम की ओर से जांच के आदेश दे दिये गये हैं. इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी सायरन बजाकर रेल अधिकारियों को दी गयी थी. डीआरएम तक भी इसकी भनक लग गयी थी. इसके बाद डीआरएम के आदेश पर इसकी जांच शुरू की गयी है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-no-relief-from-severe-cold-all-schools-in-patna-closed-till-january-14/">बिहार

: कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, पटना के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही