Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजराइल ने सीरिया पर किया हवाई हमला, तीन घायल, कई घर क्षतिग्रस्त

Seria/Israel : इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में शनिवार सुबह हवाई हमले किये. इस हवाई हमले में सीरिया के वायु रक्षा बलों ने इजराइल की कुछ मिसाइलों को मार गिराया. इस हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.साथ ही कुछ घरों को नुकसान भी पहुंच है. सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने इस बात की जानकारी दी है. हालांकि इजराइली प्राधिकारियों ने अभी तक इन हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है. (पढ़ें, गुजरात">https://lagatar.in/new-judge-will-hear-rahul-gandhis-appeal-in-gujarat-high-court-today/">गुजरात

हाईकोर्ट में आज नये जज करेंगे राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई)

इजराइली मिसाइलों ने हिज्बुल्लाह के एक गोला बारूद डिपो को किया नष्ट

सरकार समर्थक शम एफएम रेडियो ने बताया कि हवाई हमले के बाद होम्स के दक्षिणी हिस्से में आग लग गयी. आग लगने के कारण उस ‘इलाके में एक के बाद एक लगातार विस्फोट हुए. जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचाया. वहीं इजराइली मिसाइलों ने होम्स प्रांत के बाहरी इलाकों में एक सैन्य हवाई अड्डे पर हिज्बुल्लाह के एक गोला बारूद डिपो को नष्ट कर दिया. इस बात की जानकारी युद्ध पर निगरानी रखने वाली ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने दी. बता दें कि हिज्बुल्लाह लेबनान का एक आतंकवादी समूह है.
इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/shooting-in-philadelphia-america-three-dead-one-in-critical-condition/">अमेरिका

के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही