Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजरायल का ईरान के इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर हमला, खुफिया एजेंसी के तीन वरिष्ठ सैन्य कमांडर ढेर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे इजराइल को जंग रोकने के लिए नहीं कहेंगे.  फिलहाल इजराइल जंग में आगे है. उसे रोकना मुश्किल है.
Advertisement
Advertisement

Tel Aviv : इजरायल-ईरान  युद्घ को लेकर बड़ी खबर आयी है. इजरायल ने  ईरान के इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर बड़ा हमला किया है. जानकारी के अनुसार हमले में ईरान की खुफिया एजेंसी के तीन वरिष्ठ सैन्य कमांडर सहित  15 सैनिक मार गिराये गये हैं.  

 

इजराइल ने ईरानी शहरों खोरमाबाद, कोम, इस्फहान पर भी मिसाइलें दागीं हैं, इस हमले में  5 लोगों की मौत हो गयी है. कई घायल हो गये.  ईरान ने भी आज शनिवार सुबह इजराइल में तेल अवीव समेत दूसरे शहरों पर मिसाइलें दागी. हालांकि, इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे इजराइल को जंग रोकने के लिए नहीं कहेंगे.  फिलहाल इजराइल जंग में आगे है. उसे रोकना मुश्किल है.

 

इजरायल ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स की वेपंस ट्रांसफर यूनिट (यूनिट 190) के कमांडर बहनाम शाहरियारी का ढेर कर दिया है. आईडीएफ ने जानकारी दी कि आईआरजीसी की कुद्स फोर्स वेपंस ट्रांसफर यूनिट के कमांडर बहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में आईडीएफ के हवाई हमले में मार गिराया गया.  

 

खबर दी गयी है कि शाहरियारी को इजरायल से लगभग 1000 किलोमीटर दूर जब वह अपने  वाहन में पश्चिमी ईरान की ओर जा रहे थे, मार गिराया गया. शाहरियारी पर मिडिल ईस्ट में अपने प्रॉक्सी सहयोगियों तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी थी. वह हिज्बुल्लाह, हूती और हमास जैसे संगठनों के साथ काम कर रहे थे. उन्हें मिसाइलें और रॉकेट सहित अत्याधुनिक हथियार मुहैया करा रहे थे.    

 


इजरायली सेना आईडीएफ ने यह भी कहा है ईरान की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर सईद इजादी को भी मार डाला गया है. वह कुद्स फोर्स के भी कमांडर थे,  ईरान सरकार और हमास के बीच मुख्य समन्वयक थे. कहा गया है कि इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए ईरान की हमास फंडिंग में उनकी बड़ी भूमिका थी.

 

इजरायल का यह भी दावा है कि उनकी वायुसेना(आईडीएफ) ने आईआरजीसी के सेंकंड यूएवी ब्रिगेड के कमांडर अमीनपुर जौदकी को भी ढेर कर दिया है.एक अनुमान के अनुसार  ईरान में अब तक 650 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं.  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही